कांच का टूटना शुभ है या अशुभ

कांच का टूटना शुभ है या अशुभ
कांच का टूटना शुभ है या अशुभ

आज इस आर्टिकल में हम आपको कांच का टूटना शुभ है या अशुभ इसके बारे में जानकारी देंगे-

विश्व भर के लोगों में अलग-अलग चीजों को लेकर भिन्‍न-भिन्‍न मान्यताएं हैं।
भारत में भी कई चीजों को शुभ और अशुभ की श्रेणी में रखा जाता है।
इसी कड़ी में कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जो अंधविश्वास फैलाती हैं।
जैसे बहुत से लोग कुत्ते का रोना, बिल्ली का रास्ता काटना, रात में नाखून काटना आदि को अशुभ मानते हैं। ऐसे ही शीशे या शीशे का कोई सामान टूटना भी बहुत से लोग अशुभ मानते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह मानना भी है कि कांच का टूटना शुभ फल देता है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि कांच के टूटने को लेकर वास्तु और ज्‍योतिष शास्‍त्र में
अलग-अलग धारणाएं हैं।

कांच टूटने को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग राय बनी हुई है। कुछ लोग मानते हैं कि शुभ मौके पर कांच, आईना या शीशे की कोई वस्तु टूट जाए तो वो बहुत बड़ा अपशगुन होता है। जबकि कुछ लोग मानते हैं कि कांच का टूटना शुभ होता है और किसी अच्छी सूचना का संकेत देता है. वास्तु के अनुसार भी कांच का टूटना शुभ माना गया है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कांच टूटने के बारे में बताया गया है कि, कांच तभी टूटते हैं जब आप पर कोई विपत्ति आने वाली होती है। मतलब आप पर आने वाली विपत्ति को कांच खुद पर ले लेता है और वह टूट जाता है जिससे आप पर आने वाली विपत्ति टल जाती है।

कांच के टूटने पर क्या करे

वास्तु के अनुसार, अगर किसी से कांच टूट जाए तो उसे किसी बाग में बने कुंड में अपना प्रतिबिम्ब यानि परछाई देखनी चाहिए। ऐसा करने से कांच के टूटने पर हुआ अपशगुन का प्रभाव खत्म हो व्यक्ति के सिर पर पड़ा संकट दूर हो जाता है।

“SIM CARD का आविष्कार किसने किया?”

क्यों माना गया अशुभ जानिए वैज्ञानिक वजह

कांच बहुत नाजुक होता है और शुरुआती समय में इसे दूर देशों से मंगाया जाता था. तब ये बहुत महंगा हुआ करता था। इसकी उपलब्धता के लिए काफी रकम खर्च करनी होती थी और इसे मंगाने में समय भी अधिक लगता था। ऐसे में कांच को लोग संभालकर रखें और इसकी देखरेख में सावधानी बरतें, इसलिए इसके टूटने को लेकर तमाम तथ्यों को धर्म और सेहत से जोड़ दिया गया। चूंकि धर्म को लेकर लोगों के मन में हमेशा से ही आस्था रही है और सेहत के प्रति तब लोग काफी सजग हुआ
करते थे, इसलिए वे इन तथ्यों में विश्वास करने लगे और समय के साथ ये विश्वास और मजबूत हो गया।

Final Words

  • आज इस आर्टिकल में हमने आपको कांच का टूटना शुभ है या अशुभ इसके बारे में जानकारी दी है।
  • और इसको लेकर अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमे कमेंट करे।

इसे भी पढ़े –केकड़ा सेब खाने के फायदे और नुकसान

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *