Health

सिगरेट पीने से क्या होता है?

आज दुनिया भर में सिगरेट का सेवन सबसे ज्यादा होता है, उसी बीच बहुत से लोग इसके बारे में सोचते है की सिगरेट पीने के क्या क्या नुकसान हो सकते है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की सिगरेट पीने से क्या होता है?

सिगरेट पीने से क्या होता है?

सिगरेट पीने से क्या होता है?

तंबाकू में 4000 से ज्यादा Chemical होते है जो हमारे शरीर को नुकसान पहुचाते है। इसमें से सबसे ज्यादा नुकसानदेह Chemical निकोटिन, कार्बन मोनोऑक्साइड और टार है।

निकोटिन

यह एक ड्रग है। यह खून में मिलकर लोगो को इसका शिकार बना देता है और इसकी लत लग जाती है। इसको लेने के बाद 7 से 8 सेकंड के बाद यह हमारे दिमाग में काम करना शुरू कर देता है और यह time निर्भर करता है की हम कितनी मात्रा में या कितने time से इसका सेवन कर रहे है। इसकी वजह से हमारे दिल की धड़कन बढ़ जाती है। यह BP भी बढ़ा देता है। इसके वजह से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म में भी बदलाव आता है।

कार्बन मोनोऑक्साइड

यह एक विषेली गैस है। जो लोग सिगरेट करते है उनके शरीर के 15% खून में यह गैस बहती है। जिसकी वजह से हमारे खून में ऑक्सिजन की कमी हो जाती है। ऑक्सिजन की जरूरुत हमारे शरीर के Body टिशू और सेल के सही ढंग से काम करने के लिए बहुत जरूरी होता है।

जब हमारे खून में ऑक्सिजन की कमी लंबे टाइम तक रहती है तो शरीर की ग्रोथ, Muscle ठीक करने की Process भी slow हो जाती है और इसके साथ साथ Body में Protein को सोखने की क्षमता भी कम तो जाती है। इसकी वजह से खून की नली में फैट जमना शुरू हो जाता है जो की हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। यह हार्ट के इलैक्ट्रिक एक्टिविटी को भी प्रभावित करता है।

टार

यह हाइड्रोकार्बन और फ्री कार्बन का मिश्रण होता है। जब सिगरेट किया जाता है तो 70% टार हमारे फेफड़ो में पहुंचता है। जिसकी वजह से फेफड़े सिकुड़ जाते है और खांसी और बलगम जैसी शिकायत हो जाती है। और यह फेफड़ो में CILIA(छोटे बाल) को खत्म कर देते है जिसकी वजह से हम जल्दी इन्फ़ैकशन का शिकार हो जाते है।

Final Word

यहाँ पर हमने आपको सिगरेट पीने के नुकसान के बारे में बताया है. अगर आपको इसके बारे में कुछ और जानना है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close