Mitron App क्या है और Mitron App को किसने बनाया?

भारत में सबसे तेजी से डाउनलोड होने वाली और tiktok का इंडियन वर्शन mitron app ने tiktok के ban होने के बाद में काफी ज्यादा downloading देखने को मिली है. आज इस आर्टिकल में हम आपको Mitron App क्या है और Mitron App को किसने बनाया। Mitron App का प्रयोग कैसे करते हैं?

Mitron App क्या है और Mitron App को किसने बनाया?

Mitron App क्या है और Mitron App को किसने बनाया?
Mitron App क्या है और Mitron App को किसने बनाया?

Mitron App क्या है?

Mitron App बिल्कुल TikTok की ही तरह है जहां पर 15 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक का वीडियो बनाकर अपलोड किया जाता है। Mitron App मित्रों एप एक भारतीय एप्प है, और यह चाइनीस TikTok ऐप को कड़ी टक्कर देगा, कुछ लोग तो इसे इंडियन TikTok भी कह रहे है।

Mitron App क्या है?
Mitron App क्या है?

मित्रों एप को 11 अप्रैल 2020 में लांच किया गया था यह भी टिकटोक की ही तरह है और इतने कम समय में Mitron App के 5 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चूका है, इससे यह साफ पता चलता है कि जितना चाइनीस TikTok को नापसंद किया जा रहा है उतना ही Mitron App को पसंद किया जा रहा है,  इंडियन TikTok समझ कर।

Download Mitron App

Mitron App को किसने बनाया?

Mitron App को IIT रुड़की के एक छात्र शिवांग अग्रवाल ने बनाया है।

Mitron App से जुड़े विवाद

एक रिपोर्ट के अनुसार Mitron App इंडियन ऐप नहीं है दरअसल यह एक पाकिस्तानी ऐप है रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी कंपनी Qboxus द्वारा बनाए गए TicTic App का कॉपी वर्जन है, जिसके फाउंडर इरफान शेख हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी कंपनी के सीईओ इरफान शेख ने बताया है कि TicTic App  का सोर्स कोड (Source Code) को $34 करीब 2500 में बेच दिया है। और उनका कहना है कि हम सोर्स कोड बेचते रहते हैं यह हमारा बिजनेस है, अब तक हम TicTic की 277 कॉपी बेच चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि हमें इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि डेवलपर हमारा सोर्स कोड खरीद कर क्या करते हैं क्या नहीं, लेकिन दिक्कत इस बात से है कि लोग इसे भारत का बनाया ऐप कह रहे हैं जबकि यह Mitron App भारत का नहीं है एक पाकिस्तानी ऐप है।

तो इससे यह साफ होता है कि Mitron App मित्रों ऐप इंडियन ऐप नहीं है एक पाकिस्तानी ऐप है जो कि TicTic का एक कॉपी है। अगर आप पाकिस्तानी TicTic ऐप को इंस्टॉल कर के देखेंगे तो Mitron और TicTic ऐप दोनों में आपको कोई फर्क नहीं दिखेगा।

आपको बता दें Mitron App का डेवलपर कौन है अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन कई रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि IIT रुड़की के एक छात्र शिवांग अग्रवाल ने बनाया है। अगर आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर देखेंगे Mitron App में डेवलपर कांटेक्ट में I[email protected] लिखा है और About में Bengaluru India बताया गया है।

लेकिन हाल ही में Mitron App के संस्थापक और सह-संस्थापक  ने अपने बयान में कहा की यह app को किसी से खरीदा नहीं गया बल्कि यह एप्लिकेशन उनके द्वारा खुद निर्मित की गई है।

यूजर्स ने की खामी (Bugs) की शिकायत

लॉन्च के कुछ समय के बाद यूजर्स ने मित्रों एप के प्लेटफॉर्म पर बग होने की शिकायत की थी। यूजर्स का कहना था कि इस प्लेटफॉर्म पर कई सारी खामियाँ (बग्स) हैं और इससे डाटा को खतरा हो सकता है। इसके बाद ही गूगल ने भी कुछ समय के लिए मित्रों एप को प्ले-स्टोर से हटा दिया था।

इस दौरान विशेषज्ञों का कहना था कि हैकर्स इस एप को आसानी से हैक कर सकते हैं। साथ ही हैकर्स अन्य यूजर्स की पोस्ट पर कमेंट कर सकते हैं या फिर उन्हें मैसेज कर सकते हैं। हालांकि, अब यह एप बिना बग्स के गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है।

Final Words

आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि Mitron App क्या है और Mitron App को किसने बनाया था। अगर आप इस से भी जुड़ी कोई और जानकारी चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे पूछ सकते हैं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*