अनार खाने के फायदे और नुकसान

अनार का जूस पीने के Benefits और Side Effects
अनार का जूस पीने के Benefits और Side Effects

अनार एक ऐसा फल है जिसमें कई बहुमूल्य गुण पाये जाते है। मनुष्य को 2 से 3 अनार रोजाना खाने चाहिए. यह शरीर के अंगों को स्वस्थ बनाता है। शरीर में विटामिन बनाए रखता है। अनार दमा, कफ आदि रोगों को दूर कर देता है. अनार में कई प्रकार के गुण पाये जाते है और प्रोटीन लोहा, पोटेशियम, जिंक जैसे पोषक तत्व पाये जाते है। तो चलिए नीचे में आपको बताऊंगा की अनार खाने के फायदे और नुकसान, anaar khaane ke fyade, anaar khaane ke nuksaan

अनार खाने के फायदे और नुकसान

अनार खाने के फायदे

वैसे तो अनार खाने के फायदे बहुत सारे है लेकिन में आपको यहाँ कुछ ही फायदे बता रहा हूँ

अनार है त्वचा के लिए बहुत अच्छा

अनार के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी को छानकर त्वचा पर लगाए, उससे आपकी त्वचा पर होने
वाले कील, मुहासो आदि से आपको राहत मिलेगी. अनार के रस को निकालकर त्वचा पर लगाने से
त्वचा का रंग सफेद होने लगता है। त्वचा पर हुए तैलिय को हटाने में भी किया जाता है।
यह आपकी त्वचा की नमी को दूर करने में भी सहायक है।

अनार खून की कमी को पूरा करता है

रोजाना सुबह-सुबह 1 से 2 अनार खाये तो आपका 2 से 3 ग्राम खून बढ़ जाएगा. यह गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद फल है। यह फल अगर महिला खाएगी तो उनमे खून की मात्रा ज्यादा होगी। अनार में आयरन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है और यह ज्यादा मात्रा में हीमोग्लोबिन बनाता है। अनार खाने से हमारे शरीर को ऊर्जा भी मिलती है एक बीमार व्यक्ति के लिए अनार बहुत आवश्यक है।

अनार भूख बढ़ाता है

अनार के रेगुलर सेवन से पाचन शक्ति बढ़ जाती है. अनार के दाने खाने से आपकी भूख बढ़ जाती
है। अनार का रोजाना सेवन करने से बहुत ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व मिलते है।

अनार करता है मुंह की बदबू को दूर

अनार के दानो को निकालकर व उनके छिलकों को उबालकर,
उनको छानकर उनके बने पानी से कुरला करने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए अनार बहुत ज्यादा है फायदेमंद

जो महिला गर्भवती होने के प्रयास कर रही है। यह गर्भाशय में रक्त को बढ़ा करके उसमें सशक्त करता है और यह गर्भ धारण करने में सहायता करता है। अनार का रस 50 ग्राम या 100 ग्राम रोजाना इसका जूस पीने से महिलाए के गर्भ में पल रहे बच्चे का वजन बढ़ता है।

बच्चों की कफ को दूर करने के लिए करे अनार का सेवन

बकरी का दूध और अनार के दानो को मिक्स करके पीने से बच्चों की कफ दूर हो जाती है। रोजाना 200 ग्राम अनार का रस पीने से यकृत, हदय, माँसपेशियों में होने वाली बीमारी भी दूर हो जाती है। अनार का सेवन करने से पाचन क्रिया सामान्य हो जाती है जिससे भूख अच्छी लगती है और मस्तिष्क भी ठीक रहता है।

अनार खाने से बालों में होता है फायदा

अनार शरीर के लिए नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अनार का जूस
निकालकर बालों को जूस से धोने से बालों का सफ़ेद होना कम हो जाता है।
जब भी आप स्नान करके बाहर निकले तो आप तेल की जगह आप अनार का रस निकालकर
तेल की जगह लगा सकते है। यह गंजापन को दूर करने में भी सहायता करता है।
यह बालों में नमी को दूर कर बालों को सॉफ्ट और मुलायम बनाता है।

अनार खाने के नुकसान

अनार से दस्त हो सकते है

Anaar का सेवन दिन में 2 या 3 से ज्यादा करेंगे तो आपको दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
इसलिए आप को दिन में कम-से-कम अनार का सेवन करना है,
जिससे की आपको कोई Side Effect ना हो सके.

 अनार का ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है

अनार में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है अगर फिर भी आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करते है
तो आप मोटापे का शिकार बन सकते है, जिससे आपको सांस लेने में दिक्कत या परेशानी हो सकती है।
इसलिए मोटे लोग ज्यादा मात्रा में अनार का सेवन न करें.

अनार ज्यादा खाने से हो सकता है पेट में दर्द

अनार का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से पेट में दर्द हो सकता है।
आपको अनार का बहुत कम मात्रा में इसका सेवन नहीं करना है।

अनार से अलर्जी

अनार से अलर्जी बहुत से लोगो को होती है. अगर आपको इस बात का पता है
तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए चाहे ये कितना ही लाभदायक हो.

अनार से अलर्जी में ऐसी समस्या हो सकती है

  1. कुछ भी खाने या चबाने में दर्द होता है।
  2. चेहरे पर सूजन आ सकती है।
  3. सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
  4. मुंह और मसूड़ों में सूजन आ जाती है।
  5. कुछ प्रभाव आपके होठो पर भी पड़ सकता है।
  6. मुंह पर फुंसिया हो सकती है।
  7. कुछ समय बाद आपको डॉक्टर की सलाह भी लेनी पड़ सकती है अगर यह ठीक ना हो तो

आज हमने आपको इस आर्टिकल में बताया की अनार खाने के फायदे और नुकसान अगर हमारा आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो Like करें Comment करे और Share करना ना भूलें

अगर हमारा यह आर्टिकल समझ ना आया हो या कोई दिक्कत या कोई परेशानी हो तो Comment Box में Comment करे हम आपकी समस्या का सामाधान कर सकते है।

इसे भी पढ़े – डाबर लाल दंत मंजन के लाभ और नुकसान

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *