योगा करने के फायदे

योगा करने के फायदे
योगा करने के फायदे

आज इस आर्टिकल में हम आपको योगा करने के फायदे क्या होते है इसके बारे में जानकारी देंगे-

अगर आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तो यकीन मानिए आप बेहतरीन जीवन जी रहे हैं। वैसे तो जिससे भी पूछो, वो कोई-न-कोई परेशानी गिना ही देता है। कोई शारीरिक रूप से बीमार है, तो कोई तनाव भरी जिंदगी जी रहा है। इस स्थिति से बचने का एकमात्र उपाय योग है. कई वैज्ञानिक शोध से भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग अच्छा विकल्प है। इन अध्ययनों के आधार पर हम यहां
योग के लाभ के साथ ही योग से जुड़ी वो तमाम जानकारियां देंगे, जिन्हें आप जानना चाहते हैं।

योगा क्या है

योग क्या है, यह जानने के लिए हमें इसके मूल में जाना होगा। योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द ‘युज’ से हुई है, जिसका अर्थ जुड़ना है। योग के मूल रूप से दो अर्थ माने गए हैं, पहला- जुड़ना और दूसरा-समाधि. जब तक हम स्वयं से नहीं जुड़ पाते, तब तक समाधि के स्तर को प्राप्त
करना मुश्किल होता है।

यह सिर्फ व्यायाम भर नहीं है, बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है। इसमें मस्तिष्क, शरीर और आत्मा का एक-दूसरे से मिलन होता है। साथ ही मानव और प्रकृति के बीच एक सामंजस्य भी बनता है। यह जीवन को सही तरीके से जीने का एक मार्ग है। गीता में भी श्रीकृष्ण ने कहा है
कि योग: कर्मसु कौशलम यानी योग से कर्मों में कुशलता आती है।

योगा के फायदे और महत्त्व

नियमित रूप से योग करने से शरीर मन और आत्मा संतुष्ट रहती है आजकल ऑफिस, घर और रिश्तों की वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, उनमें तनाव रहता है। उसमे तनाव रहता है. जिससे वे धीरे-धीरे मानसिक बिमारियों से घिर जाते है. ऐसे में योग का महत्त्व समझा जा सकता है।
योग करने से अप सभी चीजो में संतुलन बनाने में कारगर हो सकते है।

(1) मन और दिमाग शांत रहे

योग या योगासन करके आप अपने मन और दिमाग को शांत रख सकते हैं।
इससे आप मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ रह सकते हैं।
दरअसल, योग करने से काफी अच्छी नींद आती है जिससे मन शांत रहता है।
जिम या एक्सरसाइज से आप शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं, लेकिन योग यानी ध्यान आपको मानसिक सुकून भी देता है।
स्वस्थ मन और मस्तिष्क के लिए रोजाना योग का अभ्यास करें।

(2) रक्त प्रवाह

जब शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है, तो सभी अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, योग करने से पूरे शरीर के रक्त संचार में सुधार हो सकता है। यही नहीं, हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं के स्तर को भी बढ़ावा मिल सकता है।

इससे हृदय संबंधी रोग और खराब लिवर की परेशानी कम होने के साथ ही मस्तिष्क को ठीक से काम करने में मदद मिल सकती है।
इसके अलावा, योग करने से शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकती है।

(3) नई उर्जा

एक योग का लाभ उर्जावान भी बनाए रखता है दरअसल, जीवन को सकारात्मक तरीके से जीने और काम करने के लिए शरीर में
उर्जा का बना रहना जरूरी है. इसमें योग मदद करता है।
योग को करने से थकावट दूर होती है और शरीर नई ऊर्जा से भर जाता है।

(4) दर्द सहने की क्षमता

बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना जरूरी है।
प्रतिरोधक प्रणाली के कमजोर होने से शरीर विभिन्न रोग का आसानी से शिकार बन जाता है।
चाहे स्वस्थ हैं या नहीं हैं, दोनों ही स्थिति में योग करना फायदे का सौदा साबित होगा।
योग से प्रतिरोधक प्रणाली बेहतर हो सकती है।

(5) बेहतर मेटाबॉलिज्म

हमारे शरीर के लिए मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया जरूरी है। इससे ही शरीर को भोजन के जरिए ऊर्जा मिलती है, जिससे हम अपने दिनभर के काम कर पाते हैं. जब पाचन तंत्र, लिवर और किडनी अच्छी तरह काम करते हैं, तो मेटाबॉलिज्म भी ठीक से काम करता है।
मतलब साफ है कि योग के जरिए मेटाबॉलिज्म को बेहतर किया जा सकता है।

(6) बीमारियों से करे बचाव 

योग शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. नियमित रूप से योग करने से बीमारियां आस-पास नहीं भटकती है। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है. योगाभ्यास रोगों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है।
योग गंभीर से गंभीर बीमारियों से हमारा बचाव करने में मददगार होता है।
इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो योग उससे भी लड़ने की शक्ति देता है।

(7) फिट रहने में मददगार

आजकल लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रह पाते हैं, जिससे वे कई तरह की लाइफस्टाइल बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसमें मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज बेहद सामान्य हैं। अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो रोग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। यह खराब जीवनशैली से होने वाली बीमारियों से आपको बचाव करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अगर आप इन बीमारियों से पीड़ित हैं,
तो भी योग करने से आप काफी हद तक इन्हें नियंत्रण में रख सकते हैं।

(8) ट्राइग्लिसराइड्स में कमी

ट्राइग्लिसराइड्स हमारे रक्त में पाया जाने वाला एक तरह का फैट है, जो हृदय रोग व स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
इसे कम करने के लिए नियमित योग करना जरूरी है।
योग करने से हृदय की गति थोड़ा बढ़ती है, जिस कारण ट्राइग्लिसराइड्स जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।

Final Words

  • आज इस आर्टिकल में हमने आपको योगा करने के फायदे क्या होते है इसके बारे में जानकारी दी है।
  • और इसको लेकर अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमे कमेंट करे।

इसे भी पढ़े –अख़बार का आविष्कार किसने किया?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *