WiFi का Password कैसे पता करें?

WiFi का Password कैसे पता करें?

आज इस आर्टिकल में हम आपको WiFi का Password कैसे पता करें? के बारे में बताएंगे।

  • आज टेक्नोलॉजी में इतना इम्पोर्वेमेंट हो चूका है तो आप किसी भी कोने में रह कर अपने रिलेटिव से बाते कर सकते है।
  • उसी एक टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए WiFi का इस्तेमाल आजकल काफी ज्यादा हो रहा है।
  • घर हो या ऑफिस या कोई प्राइवेट प्लेस आपको WiFi टेक्नोलॉजी जरुर देखने को मिलेगी।
  • जब से मोबाइल में hotspot का सिस्टम शुरू हुआ है तब से मोबाइल WiFi के बारे में लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है।
  • इसकी मदद से आप अपने इन्टरनेट डाटा को शेयर कर सकते है और यही नहीं आप इसकी मदद से फाइल ट्रान्सफर कर सकते है।
  • कई बार हमें WiFi के पासवर्ड की जरूरत होती है जिसकी मदद से हम इन्टरनेट डाटा का इस्तेमाल कर सकते है।
  • अगर आप भी Mobile या Computer में WiFi के password को चेक करना चाहते है या फिर आप Check WiFi Password, WiFi hack kaise kare या फिर WiFi ka password kaise pata kare के बारे जानना चाहते है तो आप सही आर्टिकल पर आये है।

WiFi क्या है?

WiFi का full form Wireless Fidelity होता है। यह बहुत ही famous Wireless Networking Technology है। एक ऐसी Technology है, जिसके जरिए आज हम Internet और Network Connection का इस्तेमाल रहे है।

इस टेक्नोलॉजी की मदद से आप अपने Computer में, Mobile में, Tablet में या जहाँ पर भी आपको WiFi की मदद से इन्टरनेट या smart device control की जरूरत पड़ती है आप इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते है।

WiFi Password क्या है?

जब हम WiFi का इस्तेमाल करते है तो उस पर एक कोड लगा होता है जिसके बिना हम इन्टरनेट को एक्सेस नहीं कर सकते है। इसी को WiFi पासवर्ड कहा जाता है। इसको WiFi Router पर सेट किया जाता है। जब आप मोबाइल में, कंप्यूटर में, लैपटॉप में या फिर टेबलेट में WiFi का इस्तेमाल करना चाहते है तो उस समय उसी पासवर्ड को डाल कर आपको अपने मोबाइल में, कंप्यूटर में, लैपटॉप में या फिर टेबलेट में कनेक्ट करना होता है। अगर आप WiFi का पासवर्ड भूल गए या फिर आप WiFi के पासवर्ड को हैक करना चाहते है तो हम आपको यहाँ पर अलग अलग डिवाइस में WiFi के पासवर्ड का पता कैसे लगाते है या फिर Connected WiFi का पासवर्ड कैसे पता करते है के बारे में बताएँगे।

WiFi का Password कैसे पता करें?

अगर आप WiFi का पासवर्ड जानना चाहते है तो हम आपको यहाँ पर 3 अलग अलग तरीके बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप WiFi के पासवर्ड का पता कर सकते है।

WiFi का Password कैसे पता करें?

  • Computer में Connected WiFi Password का पता लगाये।
  • Command के द्वारा WiFi Password का पता लगाये।
  • Mobile Phone में WiFi Password का पता कैसे लगाये।

Computer में Connected WiFi Password का पता लगाये.

अगर आपके Computer या laptop में WiFi Connected है तो आप आसानी से अपने WiFi का पासवर्ड चेक कर सकते है. WiFi का पासवर्ड चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले यह ध्यान रखे की आपके कंप्यूटर में WiFi पहले से ही कनेक्टेड है।
  • इसके बाद में आपको WiFi Icon पर Right क्लिक करते हुए Open Network & Internet Setting पर क्लिक करना है।connected wifi ka password kaise pata kare image | WiFi Password Check
  • अब आपको Right Side के Related Settings से Change Adapter Options पर क्लिक करना है।change adapter setting window 10 | WiFi Password Check
  • इसके बाद में नयी window ओपन होगी।
  • इस विंडो में आपको सभी connection show किये जायेंगे।Windows 10 Network Connection Settings | WiFi Password Check
  • अब आपको अपने WiFi Connection पर Double Left क्लिक करना है।
  • इसके बाद में आपको Wireless Properties पर क्लिक करना है।windows 10 Wireless Properties | WiFi Password Check
  • अब आपको Security टैब पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद में आपको 3rd आप्शन Network Security Key का दिखाई देगा।
  • इसमें आपको कुछ black dots दिखेंगे यही आपका WiFi पासवर्ड है।check connected wifi password in window 10 | WiFi Password Check
  • इसको देखने के लिए आप Show Characters के चेकबॉक्स को सेलेक्ट कर ले।
  • इसके बाद आपका WiFi पासवर्ड दिखा दिया जाएगा।

Command के द्वारा WiFi Password का पता लगाये

Command के द्वारा आप कई तरह की चीजें अपने कंप्यूटर में चेक कर सकते है. मुझे आज भी याद है की जब मेरी Computer basic की क्लास थी तो शुरुवात में उन्होंने हमें command से इस तरह की चीजें करना सिखाई थी और यह बहुत ही ज्यादा boring होता था लेकिन इससे कई तरह की इनफार्मेशन हम निकाल सकते है जो GUI way में थोड़ी मुस्किल होती है. तो चलिए अब जानते है की Command के द्वारा WiFi Password कैसे पता लगाया जा सकता है।

  • सबसे पहले आपको अपने Computer या Laptop से Win+R बटन को प्रेस करना है।
  • इसके बाद में आपको cmd type कर करके Enter या Ok का बटन प्रेस कर सकते है।Window 10 Command for Check WiFi Password | WiFi Password Check
  • अब आपके स्क्रीन पर एक Window ओपन होगी।
  • इसमें आपको netsh wlan show profile name="Wifi Name" key=clear लिख कर Enter प्रेस करना है।
  • इसके बाद में आपको आपके WiFi की डिटेल्स मिल जायेगी।
  • इसमें आपको एक Key Content नाम से आप्शन मिलेगा जिसके सामने आपको आपका पासवर्ड दिखा दिया जाएगा।check wifi password by command | WiFi Password Check
  • इस प्रकार आप WiFi के पासवर्ड को चेक कर सकते है।

Mobile Phone में WiFi Password का पता कैसे लगाये?

मोबाइल फ़ोन में WiFi का पासवर्ड पता करने के लिए आपको सबसे पहले मोबाइल को रूट करना या होना बहुत जरुरी है। इसके बाद में आप WiFi password आसानी से पता कर सकते है। अपने मोबाइल में किसी भी WiFi का पासवर्ड पता करने के लिए आपको सबसे पहले Play Store से WiFi Password Recover Application को डाउनलोड करना होगा। इस एप्लीकेशन की मदद से आप अपने मोबाइल में WiFi Password चेक कर सकते है।

Final Word

  • यहाँ पर हमने आपको Computer, Mobile और Tablet में WiFi का पासवर्ड कैसे पता करते है के बारे में बताया है।
  • आशा करते है की अब आप बिना किसी परेशानी के WiFi का पासवर्ड चेक कर सकते है।
  • अगर आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए कमेन्ट
    बॉक्स में कमेंट करके जरुर बताएँ।
  • इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए आप शेयर बटन पर क्लिक करके शेयर करें।

इसे भी पढ़े – DDoS Attack क्या है इससे कैसे बचें? | Best DDoS Tool Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *