जामुन के औषधीय गुण

जामुन के औषधीय गुण

आज इस आर्टिकल में हम आपको जामुन के औषधीय गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • जामुन एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है और इसके साथ-साथ जामुन मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा सहयोगी माना गया है।
  • जामुन के द्वारा हम कई रोगों को ठीक कर सकते हैं।

जामुन के औषधीय गुण

जामुन के औषधीय गुण

मधुमेह रोगियों के लिए जामुन का इस्तेमाल

मधुमेह के रोगी अगर रोजाना सुबह बिना मुंह धोए 250 ग्राम जामुन या 200 ग्राम जामुन का रस इस्तेमाल करते हैं तो यह रोग ठीक हो जाता है। इसके अलावा जामुन की गुठलियों का चूर्ण बनाकर सुबह के समय बिना मुंह धोए एक चम्मच ठंडे पानी के साथ सेवन करने से पेशाब में आने वाली शुगर ठीक हो जाती है।

जिगर के रोगों में जामुन का इस्तेमाल

जामुन का फल जिगर रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। इसके लिए रोगी को सुबह उठकर 250 ग्राम जामुन का सेवन करना चाहिए। इससे पेट के रोग और जिगर के रोग ठीक हो जाते हैं।

बिस्तर में पेशाब करने की समस्या के उपचार के लिए जामुन का इस्तेमाल

बिस्तर में पेशाब करने की समस्या लगभग बच्चों को ही होती है इस दौरान बच्चों के मां-बाप उनको पीटते हैं या डांटते हैं कि उन्हें यह बात याद रखनी चाहिए कि बिस्तर में पेशाब नहीं किया जाता, लेकिन यह एक रोग है जिसका उपचार डॉक्टर के पास भी नहीं है लेकिन आयुर्वेद या फलों के द्वारा इस रोग को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए जामुन की गुठलियों को पीसकर उसका चूर्ण बना लें और सुबह के समय तथा रात को सोते समय एक छोटा चम्मच पानी के साथ सेवन करने से इस रोग को दूर किया जा सकता है। अगर बच्चा इसको खाने से कतराता है तो इसमें थोड़ी सी मिश्री मिलाकर बच्चे को इसे खाने को दें और इसे कम से कम 1 महीने तक लगातार इस्तेमाल करें।

गले की खराबी या आवाज बैठने पर जामुन का इस्तेमाल

जामुन की गुठलियों को धूप में सुखाकर उनको पीसकर उनका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को शहद में मिलाकर छोड़ छोटी गोलियां बनाकर छाया में सुखा दे और जब भी किसी व्यक्ति का गला खराब हो तो दो दो गोली सुबह शाम ठंडे जल के साथ खाने से गला ठीक हो जाता है। अगर आप अपनी आवाज सुरीली करना चाहते हैं तो आप के लिए यह उपचार सबसे बढ़िया है।

ज्यादा प्यास लगने की समस्या में जामुन का इस्तेमाल

जिन लोगों को प्यास अधिक लगती है या गला खुश्क रहता है।
उन्हें जामुन का शरबत ठंडे पानी में मिलाकर सेवन करना चाहिए।

Final Word

  • आज इस आर्टिकल में हमने आपको जामुन के औषधीय गुण और जामुन के द्वारा किए जाने
    वाले उपचार के बारे में बताया।
  • अगर आपको इसके बारे में कुछ और जानना है।
  • तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में भी कमेंट करके पूछ सकते हैं।

इसे भी पढ़े – नींबू के औषधीय गुण

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *