अंडे खाने से क्या फायदे होते है?

अंडे खाने से क्या फायदे होते है?
अंडे खाने से क्या फायदे होते है?

आज इस आर्टिकल में हम आपको अंडे खाने से क्या फायदे होते है? इसके बारे में जानकारी देंगे-

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की जरूरत को आहार के माध्यम से पूरा किया जाता है। ऐसे में अंडे का सेवन कर शरीर को पोषित करने में मदद मिल सकती है। अंडा कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो शरीर को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम शरीर के लिए अंडे खाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

फायदे

बेनिफिट्स ऑफ एग यानी अंडा खाने के फायदे कई हो सकते हैं। अण्डा नीचे बताई गई किसी शारीरिक समस्या का इलाज नहीं है। यह सिर्फ इनसे बचाव या इनके जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है।

(1) वजन कम करने के लिए

वजन को कम करने और नियंत्रित रखने के लिए अंडे का सेवन मददगार हो सकता है। इस संबंध में किए गए एक वैज्ञानिक शोध से यह पता चलता है कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन, शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखने और पेट को भरे रखने का काम कर सकता है। इससे बार-बार खाने की आदत पर रोक लग सकता है और शरीर में जाने वाली कैलोरी की मात्रा नियंत्रित हो सकती है। यह प्रक्रिया बढ़ते वजन पर काबू पाने में मदद कर सकती है। वजन घटाने के लिए अंडे के सेवन के साथ ही एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल करें।

(2) हड्डियों के लिए

जब अंडे खाने के लाभ की बात की जाए, तो हड्डियों का जिक्र होना जरूरी है। एनसीबीआई के वैज्ञानिक की रिसर्च के अनुसार, कुछ बच्चों को एक निर्धारित समय तक प्रतिदिन अंडे का सेवन कराया गया। इसमें पाया गया है कि अंडे का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है और हड्डियों के जुड़ी बीमारियों को भी कम कर सकता है। इन लाभ के पीछे अंडे में
मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की भूमिका अहम हो सकती है।

(3) आंखों के लिए

उबला अंडा खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकता है। अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मैक्यूलर डिजनरेशन (आंखों की पुतली से जुड़ी समस्या) की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण ऐज रिलेटेड ब्लाइंडनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम कर सकता है. ऐसे में मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर रहने पर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

(4) ऊर्जा बढ़ाने के लिए

सुबह अंडे खाने के फायदे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हो सकता है।
अंडे में शरीर के लिए प्रतिदिन के जरूरी एसेंशियल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।
जो शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन करने का काम कर सकते हैं।
इससे अधिक समय तक शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिल सकता है।

(5) मांसपेशियों के निर्माण के लिए

अंडे से होने वाले कई फायदों में से एक मांसपेशियों को लाभ पहुंचाना भी शामिल है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व शरीर में मांसपेशियों के निर्माण करने में सहायक होते हैं। साथ ही इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत बनी रह सकती हैं। इसी कारण जिम जाने वाले अक्सर जिम के बाद अंडे का सेवन करते है।

“प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान”

(6) प्रोटीन का अच्छा स्रोत

अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है प्रोटीन शरीर के प्रत्येक कोशिकाओं में होता है।
प्रोटीन शरीर के कोशिकाओं को रिपेयर और नए कोशिका के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसके अलावा, प्रोटीन बच्चों, टीनेज और गर्भवती के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होता है।
शरीर में प्रोटीन की पूर्ति पूरी करने के लिए अंडे का सेवन किया जाता ह।

 (7) जोड़ों के दर्द से छुटकारा

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अंडे में मौजूद विटामिंस हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे शरीर में विटामिंस की कमी भी दूर होती है।अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।

Final Words

  • आज इस आर्टिकल में हमने आपको अंडे खाने से क्या फायदे होते है इसके बारे में जानकारी दी है।
  • और इसको लेकर अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमे कमेंट करे।

इसे भी पढ़े –दूरबीन का आविष्कार किसने किया ?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *