घी खाने के फायदे और नुकसान

घी खाने के फायदे और नुकसान
घी खाने के फायदे और नुकसान

आज इस आर्टिकल में हम आपको घी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी देंगे-

घी खाने के फायदे और नुकसान

घी सदियों से भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है। हम सभी घी का सेवन कई तरह से करते हैं चाहे वह रोटी या पराठों पर घी लगाने की बात हो, या दाल और पकवानों में घी डालने की है। यह एक बेहतरीन सुपर फूड है, जो आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यहां तक कि आयुर्वेद की मानें तो पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से घी का इस्तेमाल हर्बल दवाओं के साथ किया जाता है, क्योंकि घी में औषधीय गुण मौजूद होते हैं।इसके साथ ही घी विटामिन ए, सी, डी, के जैसे कई पोषक तत्व और मिनरल्स का एक बेहतरीन स्रोत है, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करते
हैं। लेकिन क्या घी सभी के लिए समान रूप से फायदेमंद होता है।

घी क्या है

भारत में पुराने समय से दूध और उससे बने उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जैसे दही, मक्खन व मावा आदि। इन्हीं में से एक है घी, जिसे दूध से निकले गए मक्खन या मलाई को गर्म करके बनाया जाता है। भारत में इसका उपयोग तेल के स्थान पर भी किया जाता है। रोटी, लड्डू व गुलाब जामुन जैसे पकवानों के अलावा घी का उपयोग कई औषधिक गुणों के कारण दवाओं में भी किया जाता है। आयुर्वेद में तो कुछ बीमारियों का इलाज देसी घी से ही किया जाता है। इसलिए घी ना सिर्फ खाने में फायदेमंद है बल्कि घी लगाने के फायदे भी हो सकते है। हालांकि, जरूरत
से ज्यादा सेवन करने पर घी खाने के नुकसान भी हो सकते है.

घी के फायदे

आयुर्वेद की नजर से देसी घी (Desi Ghee) में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शारीरिक समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते है इसलिए देशी घी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानना बहुत जरुरी है। देशी घी में कैलोरी, ऊर्जा, वसा, विटामिन ए, फैटी एसिड, कोलेस्ट्रॉल, ओमेगा-3 आदि घटक प्रमुख रूप से पाए जाते है। इसके अलावा गाय का घी प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है।देसी घी खाने
के फायदे जानने के लिए कृषि दिशा के इस पेज पर बने रहिए।

टेलीग्राम का आविष्कार किसने किया?

(1) पेट की समस्या

जबकि घी आपके पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है, लेकिन अगर आप पहले से अपच और पेट की समस्या से पीड़ित है तो आपको इसका सेवन बहुत सिमित मात्रा में करना चाहिए। क्योकिं ज्यादा घी खाने से आपके पेट संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।

(2) हड्डियों के लिए

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने के लिए देसी घी का सेवन कर सकते है क्योकि देसी घी में विटामिन-के की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है
जो हड्डियों के विकास के साथ कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते है।

(3) आँखों के लिए

देसी घी में विटामिन-ए के साथ अन्य पोषक तत्व पाए जाते है जो आँखों की रोशनी के लिए लाभकारी माने जाते है।
इसलिए देशी घी को काली मिर्च के साथ खाने से आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
घी खाने के फायदे नेत्र विकार में सर्वोत्तम माने जाते है।

(4) विटामिन ए

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटमिन ए की प्रमुख भूमिका होती है।
वीटामिन ए स्वस्थ दांतों,कंकाल और सॉफ्ट टिशु के साथ ही त्वचा की उम्र को बढ़ने से बचाने में मदद कर सकता है।
इसके साथ ही यह आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है।
क्योकिं यह आँख के विटामिन एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए घी को आहार में शामिल करने के कई फायदे हासिल किए जा सकते हैं।

1 अनार में प्रोटीन की मात्रा कितनी होती है?

(5) त्वचा की देखभाल

घी को फटे होंठ ठीक करने से लेकर चेहरे पर निखार लाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही ऊपर घाव भरने वाले पॉइंट में भी बताया गया है कि किस प्रकार घी त्वचा पर आई सूजन और घाव को भरने में मदद कर सकता है। घी में कई प्रकार के आयुर्वेदिक गुण पाए जाते है, जो त्वचा की स्केलिंग यानी त्वचा का सूखापन, इरिथेमा, जिसमें त्वचा में सूजन व संक्रमण के कारण लालपन हो जाता है, व प्रुरिटिस यानी त्वचा
की खुजली की शिकायत को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

Final Words

  • आज इस आर्टिकल में हमने आपको घी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया।
  • इसको लेकर अगर आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो आप नीचे कमेंट क्र सकते है।

इसे भी पढ़े –बादी बवासीर को ठीक करने के घरेलू उपाय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *