X

छाजन रोग को ठीक करने के घरेलू उपाय

आज इस आर्टिकल में हम आपको छाजन रोग को ठीक करने के घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे है।

  • छाजन रोग एक चर्म रोग है, जिसमें की रोगी के शरीर पर चकते हो जाते हैं।
  • यह चकते लाल रंग के होते हैं जिन पर खुजली भी होती है।

छाजन रोग को ठीक करने के घरेलू उपाय

सरसों

सरसों के तेल में पिसी हल्दी मिलाकर छाजन पर लगाने से छाजन रोग ठीक हो जाता है।

मूली

मूली के पत्ते और मूली के बीज दोनों को मिलकर लगाने से भी इस रोग में आराम मिलता है।

प्याज

प्याज और लहसुन के रस दोनों को मिलाकर छाजन रोग के स्थान पर इस्तेमाल करने से इस रोग ठीक किया जा सकता है।

पपीते का रस

कच्चे पपीते का रस लगाने से भी इस रोग को दूर करने में मदद मिलती है।

गाजर का जूस

हर रोज 2 कप गाजर का जूस पिए तथा उसे छाजन पर लगाने से भी इस समस्या में आराम मिलता है।

सरसों का तेल

ढाई सौ ग्राम सरसों के तेल को गर्म करके उसमें 50 ग्राम नीम की ताजी कोंपलें डाल दे और जब सभी कोंपलें काली पड़ जाए तो उस तेल को ठंडा करके रोग वाले स्थान पर लगाएं।

पिस्ता से रोगों का इलाज

गेंदे के फूल

गेंदे के फूलों का रस निकालकर उन पत्तों की पुल्टिस बनाकर रोग वाले स्थान पर बांधे।

सुहागा

सुहागे को नींबू के रस में मिलाकर दो से तीन बार दिन में स्थान पर लगाएं।

हल्दी

हल्दी को पानी में घिसकर दिन में 3 बार 20 दिनों तक लगातार लेप करने से भी यह रोग ठीक हो जाता है।

नींबू

नींबू के रस में पीली कौड़ी 10 दिनों तक डालकर रखने के बाद उसे छाजन वाले स्थान पर लगाएं।

Final Word

  • आज इस आर्टिकल में हमने आपको छाजन रोग ठीक करने के घरेलू उपाय के बारे में बताया है।
  • अगर आपको इसके बारे में कुछ और जानना है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में भी कमेंट करके पूछ सकते हैं।

इसे भी पढ़े –Knock Knee क्या है और इसे कैसे ठीक करें?