RSS Feed क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

RSS Feed क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि RSS Feed क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

  • आज हर कोई नई टेक्नोलॉजी और नई न्यूज़ के साथ अपडेट रहना चाहता है।
  • तो उसी के बीच एक नाम होता है RSS Feed का, जो लोग किसी वेबसाइट पर बार-बार विजिट करते हैं।
    और उनका कंटेंट पसंद करते हैं।
  • तो वह चाहते हैं कि जब भी कोई नया अपडेट या नया आर्टिकल उस वेबसाइट पर पब्लिश किया जाए तो उस दौरान उनको कोई नोटिफिकेशन मिले जिसकी मदद से वह उनके नए आर्टिकल को आसानी से चेक कर पाए।
  • उसी काम को आसान बनाने के लिए RSS Feed का इस्तेमाल किया जाता है।

Read This -> कील बनाकर पैसा कैसे कमाए?

RSS Feed क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

"</p

RSS Feed क्या है?

आर एस एस Feed का पूरा नाम या फुल फॉर्म रियली सिंपल सिंडिकेशन (Really Simple Syndication) है जिसको आज लगभग हर वेबसाइट पर इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक तरह की टेक्निक है जिसकी मदद से वेबसाइट के यूजर को उनके नए आने वाले कंटेंट के नोटिफिकेशन को यूजर के मोबाइल लिया उनके डिवाइस पर भेज दिया जाता है जिसकी मदद से वह आसानी से उनके नए कंटेंट आर्टिकल को पढ़ सकते हैं और अपने न्यूज़ और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपडेट रह सकते हैं।

Check Out -> महापुरुषों की जीवन गाथा

RSS Feed का इस्तेमाल कैसे करें?

जैसा कि हमने आपको बताया यह किसी भी वेबसाइट के नए आर्टिकल को पढ़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर RSS Feed शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले एक मोबाइल एप्लीकेशन या फिर कंप्यूटर में इस्तेमाल करने के लिए ब्राउज़र का Add On सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ेगी. इसके बाद में Feed Read करने वाला सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम आपके डिवाइस के बैकग्राउंड प्रोसेस में Run होता रहेगा और जब भी कोई नया Feed, नया कंटेंट किसी भी वेबसाइट (जिसको आपने सब्सक्राइब किया है) पर पब्लिश किया जाएगा तो आपको एक नोटिफिकेशन के जरिए इसके बारे में बता दिया जाएगा जिस पर क्लिक करके आप आर्टिकल या नए कंटेंट को आसानी से अपने डिवाइस पर Read कर सकते हैं।कई तरह के सॉफ्टवेयर आपको नोटिफिकेशन के अलावा ई-मेल पर भी Mail करके इस तरह की जानकारी दे देते हैं।

Read This -> PUBG में Ping क्या होता है?

RSS Feed के लिए सबसे बढ़िया सॉफ्टवेयर कौन से हैं?

इसको इस्तेमाल करने के लिए आप दो तरह के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं एक तो आपके डेक्सटॉप के लिए सॉफ्टवेयर या फिर आपके ब्राउज़र के लिए सॉफ्टवेयर। ब्राउज़र के लिए आप कई तरह के एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनको आप अपने ब्राउज़र के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं हम आपको ब्राउजर based, डेक्सटॉप के सॉफ्टवेयर के बारे में नीचे बता रहे हैं।

Computer RSS Feed Software

  • Feedly
  • Omea Reader
  • Nextgen Reader
  • RSSOwl
  • Awasu Personal Edition
  • NewsFlow

Browser RSS Feed Add On

  • Digg Reader
  • Feedreader Online
  • CommaFeed
  • FlowReader
  • Feedly

Read This -> मोमबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

RSS Feed इस्तेमाल करने के फायदे

  • RSS Feed इस्तेमाल करने के बहुत से फायदे हैं, इसकी मदद से आप किसी भी वेबसाइट के अपडेटेड कंटेंट को पढ़ सकते हैं।
  • इसकी मदद से आप अपने न्यूज़ भी अप टू डेट रख सकते हैं।
  • RSS की मदद से आप किसी भी वेबसाइट के कंटेंट पब्लिश होने के बाद उसके बारे में पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
  • एक क्लिक के साथ ही आपके सामने पूरा का पूरा आर्टिकल ओपन हो जाता है जिससे आपको कम से कम परेशानी होती है और आपको नए आर्टिकल ढूंढने में भी दिक्कत नहीं होगी।
  • RSS की मदद से आप को एक ईमेल भी सेंड कर दिया जाता है जहां पर आपको पूरा आर्टिकल दिखा दिया जाएगा और आपको उनकी वेबसाइट पर विजिट करने की आवश्यकता नहीं होती है।

RSS के नुकसान

आर एस एस Feed के वैसे ज्यादा नुकसान नहीं है लेकिन लगातार अपडेट होने वाली वेबसाइट पर आपको कुछ परेशानी हो सकती है क्योंकि जो वेबसाइट हर 2-2 मिनट में अपडेट होती हैं उनके नोटिफिकेशन आपको दिन में कम से कम 100 से 200 तक मिल जाते हैं जिसकी वजह से आपको उन को चेक करने में परेशानी हो सकती है।

Read This-> चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय

Final Word

  • आज इस आर्टिकल में हमने आपको RSS Feed के बारे में बताया कि RSS Feed क्या है और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है और इसके इस्तेमाल करने के क्या-क्या फायदे हैं।
  • अगर आपको इसके बारे में कुछ और जानना है।
  • तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में भी कमेंट करके पूछ सकते हैं।

इसे भी पढ़े – चोट के निशान मिटाने के घरेलू उपाय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *