X

मौसमी के औषधीय गुण

आज इस आर्टिकल में हम आपको मौसमी के औषधीय गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • शारीरिक कमजोरी आने या फिर खून से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर हमेशा मौसमी का जूस और मौसमी का इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं।
  • क्योंकि यह शक्ति वर्धक और शरीर में खून को साफ करने के लिए बहुत ही  लाभदायक होता है।

मौसमी के औषधीय गुण

शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए मौसमी का इस्तेमाल

मौसमी का रस और मौसमी हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।यह हमारे शरीर में नया खून बनाने में मदद करती है जिसकी वजह से हम स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। जो लोग लगातार कम काम करने की वजह से थक जाते हैं उनको एक गिलास मौसमी का जूस हमेशा पीना चाहिए।

कब्ज को दूर करने के लिए मोसमी का इस्तेमाल

जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उनको मौसमी के जूस का इस्तेमाल रोजाना सुबह-शाम दोनों समय करना चाहिए। इससे पेट साफ हो जाता है।

नींद न आने पर मौसमी का इस्तेमाल

जिन लोगों को रात को नींद नहीं आती है या रात को करवट बदलते रहते हैं उनको एक गिलास मौसमी का जूस रात को सोते समय पीना चाहिए।

खून साफ करने के लिए मौसमी का इस्तेमाल

चर्म रोग जैसे फोड़े फुंसी, कील मुंहासे आदि के लिए मौसमी का जूस और बहुत ही लाभदायक होता है।
क्योंकि यह आपके शरीर में खून को साफ करके इस तरह के रोगों को ठीक करने में मदद करता है।

हृदय रोगियों के लिए मोसमी का इस्तेमाल

जिन लोगों को हृदय रोग है या जिनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है, उनको रोजाना मौसमी का रस का सेवन करना चाहिए। इससे केलोस्ट्रोल का लेवल कम हो जाता है और हृदय रोग के चांस कम हो जाते हैं।

टाइफाइड में मौसमी का इस्तेमाल

टाइफाइड रोग को दूर करने के लिए रोजाना मौसमी और मौसमी के जूस का सेवन करना चाहिए।

जुकाम को दूर करने के लिए मौसमी का इस्तेमाल

जिन लोगों को जुखाम या आंत का बुखार हो गया है उनको शुरू से ही मौसमी या मौसमी के जूस का सेवन करना चाहिए. इससे जुकाम और बुखार ठीक हो जाता है।ज्यादा तेज जुकाम होने पर मौसमी के रस में हल्का सा गर्म अदरक का रस 4 से 5 बूंद मिलाकर सुबह-शाम रोगी को पिलाना चाहिए।

खांसी में मौसमी का इस्तेमाल

जिन लोगों को खांसी की समस्या है उनको मौसमी के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर रोगी को पिलाना चाहिए।
इससे रोगी को आराम मिलता है और रात को सोने में भी कोई परेशानी नहीं होती है।

Final Word

  • आज इस आर्टिकल में हमने आपको मौसमी के औषधीय गुण और मौसमी के द्वारा किए जाने
    वाले घरेलू उपचार के बारे में बताया है।
  • अगर आपको इसके बारे में कुछ और जानना है।
  • तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में भी कमेंट करके पूछ सकते हैं।

इसे भी पढ़े – केले के औषधीय गुण