आज इस आर्टिकल में हम आपको पित्ती उछलने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
- पित्ती उछलना एक प्रकार का चर्म रोग है।
- रोगी के शरीर पर लाल रंग के चकते के साथ-साथ छोटी-छोटी फुंसियां भी हो जाती है।
- जैसे त्वचा पर जलन, खुजली और दर्द भी होता है।
- आमतौर पर यह अचानक से होता है और उसके बाद में ठीक हो जाता है।
- लेकिन अगर यह लंबे समय तक रहे तो रोगी को बहुत ज्यादा तकलीफ होती है।
- इसके इसके ज्यादातर कारण कब्जी रहना अजीर्ण पाचन से संबंधित रोग खून में खराबी या खून में गर्मी की वजह से होती है।
- कई बार फिर बढ़ने की वजह से भी पित्ती उछलने जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
पित्ती उछलने को ठीक करने के घरेलू उपाय
मोतीचूर
मोतीचूर के लड्डू पर काली मिर्च का चूर्ण बुरककर इसको खाने से भी इस तरह की समस्या दूर हो जाती है।
अजवाइन
50 ग्राम अजवाइन कूटकर 50 ग्राम गुड़ मिलाकर इसकी 4-4 ग्राम की गोलियां बना ले और सुबह शाम एक-एक गोली पानी के साथ ले। इससे आपके पित्ती उछलने की समस्या कम हो जाएगी।
तिल्ली का तेल
पित्ती उछलने की समस्या को ठीक करने के लिए तिल्ली के तेल का फाहा गुदा में रखें।
आंवले का चूर्ण
आधा चम्मच आंवले का चूर्ण रोजाना गुड़ के साथ खाने से पित्ती उछलने की समस्या दूर हो जाती है।
पुदीना और गुड
10 ग्राम पुदीना और 20 ग्राम गुड़ दोनों को ढाई सौ ग्राम पानी में उबालकर और उसके बाद में इसे छानकर पीने से इस
प्रकार की समस्या दूर हो जाती है।
देसी घी
देसी घी में सेंधा नमक मिलाकर इसे रोग वाले स्थान पर मले और उसके बाद में एक गरम कपड़ा ओढ़ कर सो जाएं।
गेहूं
गेहूं का आटा दो चम्मच घी एक चम्मच चीनी दो चम्मच पिसी हुई हल्दी एक चम्मच को मिलाकर हलवा बना ले और सुबह-सुबह इसका सेवन करके ऊपर से ढाई सौ ग्राम हल्का गर्म दूध पी लें इससे आपको इस समस्या से आराम मिल जाएगा।
हल्दी
आधा चम्मच पिसी हल्दी में आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सुबह-सुबह दो से तीन बार 2 हफ्तों तक इसका सेवन करें।
सिरका और गुलाब जल
पित्ती उछलने के रोग को ठीक करने के लिए सिरका और गुलाब जल दोनों को समान मात्रा में मिला कर अपनी वाले स्थान
पर लगाएं।
बथुआ
5 ग्राम बथुआ के बीज का चूर्ण बनाकर इसको शहद में मिलाकर चाटने से भी इस समस्या में आराम मिलता है।
चिरौंजी
20 ग्राम चिरौंजी प्रतिदिन चबा-चबाकर खाने से भी काफी लाभ मिलता है।
नीम का तेल
नीम के तेल में देसी कपूर मिलाकर प्रतिदिन 2 से 3 बार मालिश करने से भी इस रोग से छुटकारा मिल जाता है।
Final Word
- आज इस आर्टिकल में हमने आपको पित्ती उछलने की समस्या को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय बताया।
- अगर आपको इसके बारे में कुछ और जानना है।
- तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में भी कमेंट करके पूछ सकते हैं।
इसे भी पढ़े – बालतोड़ ठीक करने के घरेलू उपाय