सेब के औषधीय गुण

1 सेब में प्रोटीन की मात्रा कितनी होती है?

आज इस आर्टिकल में हम आपको सेब के औषधीय गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं.

  • सेब की पैदावार पहाड़ी इलाकों में और जहां पर ठंड ज्यादा होती है वहां पर होती है।
  • पूरे भारत में कश्मीरी सेब सबसे प्रसिद्ध हैं, लेकिन प्रसिद्धि के अलावा भी सेब खाने के इतने फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते।
  • इसके अलावा यह हमारे कई तरह के रोगों का उपचार करने में भी मदद करते हैं।
  • जिगर और मस्तिष्क के रोगी के लिए सेब का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

सेब के औषधीय गुण

सेब के औषधीय गुण

दांतों के रोग में सेब का इस्तेमाल

दांतों के रोग को दूर करने के लिए खाना खाने के बाद में एक पका हुआ सेब रोजाना खाने से दांत और मसूड़े मजबूत हो जाते हैं।

जुकाम खांसी नजला में सेब का इस्तेमाल

जिन लोगों को जुखाम खांसी और नजला की शिकायत है उनको सेब का रस निकालकर आधा-आधा चम्मच मिश्री डालकर दिन में तीन बार पीने से ना सिर्फ जुखाम बल्कि खांसी और नजला जैसी समस्या भी ठीक हो जाती है।

हाई ब्लड प्रेशर में सेब का इस्तेमाल

जिन लोगों को उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें सुबह और शाम एक एक सेब का सेवन करना चाहिए।

दिल की कमजोरी को दूर करने के लिए सेब का इस्तेमाल

सेब के मुरब्बे को रात को सोते समय एक गिलास गाय के दूध के साथ इस्तेमाल करने से हृदय मजबूत होता है।

स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए सेब का इस्तेमाल

जो लोग ऐसा काम करते हैं जहां पर बुद्धि का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
उनके लिए सेब का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।
इससे स्मरण शक्ति तो बढ़ती ही है साथ में शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है।

पथरी को दूर करने के लिए सेब का इस्तेमाल

जिन लोगों को पथरी की समस्या है उनको सेब के रस का इस्तेमाल करना चाहिए। लगातार कुछ दिनों तक सेब के रस का सेवन करने से पथरी टूटकर पेशाब के द्वारा बाहर निकल जाती है।

सिर दर्द को दूर करने के लिए सेब का इस्तेमाल

सेब के रस में थोड़ा सा नमक डालकर 1 महीने तक लगातार पीने से पुराने से पुराना सिर दर्द ठीक हो जाता है।
और इसके साथ साथ शक्ति का नवनिर्माण होता है।

नींद ना आने पर सेब का इस्तेमाल

जिन लोगों को नींद ना आने की समस्या या जो इनसोम्निया रोग के शिकार हैं।
उनको सेब के मुरब्बे का इस्तेमाल करना चाहिए।

बच्चों के रोग में सेब का इस्तेमाल

जब बच्चों को दांत निकलते हैं तो उस दौरान पेचिश, पेट की खराबी, भूख न लगना, बुखार होना आदि रोग हो जाते हैं। उस दौरान बच्चों को सेब का रस छिलका सहित निकालकर दिन में तीन से चार बार एक एक चम्मच पिलाते रहने से इस तरह के सभी रोग दूर हो जाते हैं।

पेट की गैस को दूर करने के लिए सेब का इस्तेमाल

आजकल कब्ज और गैस की समस्या आम हो गई है और हर दूसरा इंसान इससे दुखी है।
इसके लिए आपको सेब का सेवन करना चाहिए।
इसके अलावा आप मुरब्बे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सेब का इस्तेमाल

चेहरे से कील झाइयां हटाने के लिए एक सेब को लेकर अच्छी तरह से उसे पीस लें। इसके बाद में रात को सोते समय इसकी लुगदी चेहरे पर लगाएं और सुबह बिना कास्टिक वाले साबुन से धोकर नारियल का तेल या देसी घी लगाकर आधे घंटे के लिए धूप में बैठ जाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से चेहरा कोमल और मुलायम होने के साथ-साथ निखार भी आता है।

Final Word

  • आज इस आर्टिकल में हमने आपको सेब के औषधीय गुण और इसके अलावा सेब के द्वारा किए जाने वाले
    घरेलू उपचार के बारे में बताया है।
  • अगर आपको इसके बारे में कुछ और जानना है।
  • तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में भी पूछ सकते हैं।

इसे भी पढ़े – काला जीरा खाने के फायदे और नुकसान

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *